फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले की हवा फिर जहरीली एक्यूआई पहुंचा 300 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में परिवर्तन से हवा भी जहरीली हो गई है। बृहस्पतिवार को वायु प्रदूषण में फिर से इजाफा हो गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 को पार कर गया। एक्यूआई बढ़ने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। अस्थमा पीड़ित रोगियों के लिए भी मुश्किल बढ़ गईं।
विज्ञापन

जनपद में वायु प्रदूषण बार-बार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप-3 की पाबंदी लागू कर दी गई हैं। बावजूद वातावरण पर उसका कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा। नवंबर माह के दौरान ही एक्यूआई पांच बार 300 के पार पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.गीतेश चंद्रा का कहना है कि ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सख्ती के बावजूद प्रदूषण में नहीं आ रही कमी

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ग्रेप-3 की पाबंदियां लांघने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। हाल में ही खांजापुर में कई बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायरों को नोटिस थमाया गया था। इसके साथ ही कोल्हू संचालकों को भी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नोटिस दिए गए थे। एक सप्ताह पहले प्रतिबंधित ईंधन जलाते मिले कई कोल्हू संचालकों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रेप-3 के तहत इन पाबंदियों को किया गया लागू
-रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्रों का खुले में संचालन बंद।
- जनपद में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध।

- बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध।
- कच्ची सड़कों पर रेत और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री के परिवहन पर प्रतिबंध।
- स्टोन क्रेशर और स्वच्छ ईंधन से नहीं चलने वाले हॉट-मिक्स संयंत्रों को बंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें