मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कृष्णापुरी काली नदी के किनारे अज्ञात लोगों ने अधेड़ की जलाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी शव को अधजला छोड़ कर भाग गए। सोमवार दोपहर में जानकारी मिलने पर पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
सोमवार दोपहर में शहर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णापुरी काली नदी किनारे रहने वाले लोग किसी काम से नदी किनारे गए थे, तो उन्हें वहां एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। इससे उनमें दहशत फैल गई। यह किदवईनगर पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों ने मृतक के बारे में जानकारी की तो सभी ने उसे पहचाने से मना कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि हत्या किसी दूसरी जगह की और शव को यहां लाया गया। बाद में पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को हत्यारों ने जला दिया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि कृष्णापुरी निवासी हरेंद्र कुमार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
अधजला शव मामले का अभी तक नहीं खुलासा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में ही काली नदी पुल किनारे एक किशोर का शव कंकाल हालत में हालत में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजी थी। दो माह बीतने पर भी इस मामले का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस किशोर की पहचान तक नही करा पाई है।