मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में योगेंद्र नगर निवासी छात्र गुरमीत के शव काे मंगलवार को गमगीन माहौल में बंगाली समाज की परंपरा के अनुरूप सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं, गांव में गम का माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने परिवार को सांत्वना दी।
शनिवार दोपहर को लापता हुए योगेंद्र नगर गांव निवासी कामबीर के बेटे छात्र गुरमीत का शव सोमवार को गांव खुशीपुरा के जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार दोपहर को छात्र गुरमीत के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य संजय रवि, भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुमार चौधरी, रामकुमार शर्मा, ब्रजवीर चौधरी, अमित राठी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल