पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी का पेराई सत्र रविवार को अखंड पाठ व हवन-पूजन के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर पहली बैल-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली लाने वाले किसान को सम्मानित किया गया।
सवेरे करीब आठ बजे पंडित पूर्णानंद ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया। मिल कर्मियों व क्षेत्र से आए किसानों ने आहुति दी। इसके उपरांत बैलों की पूजा कर पहली बैल-बुग्गी लाने वाले किसान गांव खाईखेड़ी निवासी नीरज त्यागी व पहली ट्रैक्टर ट्राली लाने वाले किसान गांव हरेंटी निवासी भाकियू जिला उपाध्यक्ष बिट्टू राठी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैल-बुग्गी का तौल होने के बाद मिल उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा द्वारा फीता काटकर किसानों के साथ केन यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। मिल उपाध्यक्ष ने किसानों से मिट्टी, पत्ती और अगोला रहित साफ-सुथरा गन्ना लाने की अपील की। इस मौके पर प्रधान नवीन राठी, पप्पू मुखिया, कंवरपाल मुखिया, प्रताप सिंह, विकास त्यागी, जसवंत त्यागी, हरिओम त्यागी, वीरेंद्र राठी, बाबू सिंह पंवार, संजय त्यागी, हरीश त्यागी, नरपत सिंह, राजेश गुर्जर, रत्न सिंह, विकास कुमार, स्वराज त्यागी, धीरज त्यागी, कुलबीर के अलावा डीजीएम संयम अंसार, आरके सिंह, अनिल चौहान, दिनेश शर्मा, प्रदीप त्यागी, अमित त्यागी, संजीव चौधरी, अनुज कुमार, कृष्णपाल, अश्वनी कुमार, महिपाल, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।