मुजफ्फरनगर, खतौली। कई दिन बाद मंगलवार को बैंक खुलने पर ग्राहक धनराशि जमा करने तथा निकालने के लिए पहुंचे। ग्राहकों को बैंक में जाने से रोका गया। उन्हें बताया गया कि बैंक फिलहाल व्यापारी वर्ग के लिए ही खोले गए हैं।
कस्बे में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने के कारण बैंकों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया गया था। व्यापारियों की मांग पर प्रशासन ने बैंकों को व्यापारी वर्ग के लेनदेन के लिए खुलवा दिए, लेकिन अन्य ग्राहक भी बैंकों पर पहुंच गए। महिलाओं की संख्या अधिक रही, नया खाता खुलवाने, बंद पड़े खाते को चालू कराने के लिए अधिकांश महिलाएं पहुंचीं। लेकिन समस्या का कोई समाधान न होने पर उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ा।