फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध में दरार आई, हंसावाला के ग्रामीणों में दहशत

Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रामराज क्षेत्र में गंगा के पानी से जलमग्न हुईं फसलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ के रामराज क्षेत्र के गांव हंसावाला के ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी में फसल के डूबने से नष्ट हो गई। इसके अलावा बांध में दरार आने से हंसावाला के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। गांव हंसावाला के ग्रामीणों ने एसडीएम विजय कुमार को बताया कि गंगा के किनारे बांध के पास ग्रामीणों की जमीन है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने के कारण गंगा उफान पर है। गंगा में अधिक पानी आने से उनकी सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो गई। पानी में फसल के नष्ट होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। गांव के पास बने बांध में भी दरार आने से गंगा का पानी गांव में भरने को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने दरार आई जगह पर कट्टे लगाकर पानी रोकने की व्यवस्था की है। ग्रामीणों ने प्रशासन को इस ओर ध्यान देने के लिए अवगत कराया है। जिससे समय रहते इस समस्या पर ध्यान दिया जा सके।

एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम को गांव में भेजकर दिखाया जा रहा है। बांध में दरार आई है, तो उसे भरवाने की तुरंत व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों में जगदीश, रामकिशोर, मूलचंद, जीत सिंह, शेर सिंह, बसंत, नरेश, हरीशचंद्र, रामपाल, अजीत लख्मीचंद, दिलावर, रामबहादुर, शिवचरण सिंह, वरुण सिंह, धर्मवीर, फूल सिंह, तेजपाल, रणवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें