फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कार ने बाइक में टक्कर मारी, दंपति की मौत  

Wed, 01 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
सोेमवार देर रात बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और उसके पति को मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बेटे की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।  
विज्ञापन

                
नईमंडी कोतवाली के बाईपास पर सोमवार देर रात बाइक सवार बागोवाली निवासी चमनलाल (52) पुत्र हरिदास पत्नी कृष्णा (50) के साथ गांव जा रहे थे। रथेड़ी चौराहे के पास रामपुर तिराहे की ओर से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ढाबों पर बैठे लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने चमनलाल को मेरठ के लिए रेफर किया। परिजन उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाने लगे तो रास्ते में चमन का भी निधन हो गया। अस्पताल के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक के बेटे बिंदर की ओर से नई मंडी कोतवाली में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दंपति के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें