फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोह लिया सबका मन

विज्ञापन
नगर के एसडी पब्लिक स्कूल के वर्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में 54वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम किए गए। छात्र-छात्राओं से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और गेस्ट ऑफ ऑनर एसडी एसोसिएशन के सचिव डॉ. चंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नृत्य के साथ-साथ पृथ्वी, जीवाश्म, मानव जीवन की उत्पत्ति और आदिमानव के रुप में जीवन निर्वाह करते हुए फसल उगाना, आग व पहिये का आविष्कार करने जैसे चीजों के मंचन किया गया। बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति से अमीबा में सृष्टि की उत्पत्ति का प्रारंभिक रुप दिखाया। साथ ही सुंदर नृत्य नाटिका के माध्यम से मनुष्य की उस समय की आदिम अवस्था का सुंदर व मनोहारी मंचन किया गया, जब मनुष्य जंगलों में प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करके रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शैक्षिक सत्र 2021-22 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्या अनीता दत्ता, आकाश कुमार, शिव कुमार शर्मा, रेनू गोयल, कुदुम गार्गी, गीता मित्तल, विकेश गुप्ता, डॉ. सुनीता बालियान और अंजूबाला अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें