फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की कार पलटी, छर्रे लगने से किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव सठेड़ी में खेत पर जाते हुए किसान पर कार सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग में किसान प्रवीण कुमार (50 ) कान के पास छर्रे लगने से घायल हो गया। फायरिंग कर भागते हुए बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बदमाश कार से उतरकर गन्ने के खेतों में घुसकर फरार हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। क्षतिग्रस्त कार से दो आधार कार्ड तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



गांव सठेड़ी निवासी किसान बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेत पर जा रहा था। तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार आई तथा उसमें सवार बदमाशों ने किसान पर फायर झोंक दिया। किसान प्रवीण कान के पास छर्रे लगने से घायल हो गया। प्रवीण के शोर मचाने पर कार सवार बदमाश कार को वापस मोड़कर बुढ़ाना की ओर भागने लगे। इसी बीच खतौली-बुढ़ाना रोड पर स्थित शगुन पेट्रोल पंप के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। आसपास मौजूद राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे तो कार सवारों ने उन्हें तमंचे दिखाकर डराया।
राहगीरों के पीछे हटने पर सभी बदमाश गन्ने के खेतों में घुसकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी रतनपुरी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों में साथ मिलकर खेतों में काफी देर तक कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नही लग सका।
विज्ञापन

पुलिस को तलाशी में कार से दो आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन मिले। पुलिस उनकी जांच में जुटी है। घटना के संबंध में घायल प्रवीण ने अज्ञात कार सवार सवारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें