फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक कर भाई के लिए मांगी दीर्घायु

Sat, 14 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भैया दूज का पर्व जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक किया और भाइयों ने उपहार दिए।
विज्ञापन


सुबह से ही भाई अपनी बहनों के यहां टीका कराने के लिए निकल पड़े थे। सड़कों पर पर्व के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भरमार रही। रोडवेज और प्राईवेट बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों में भी भीड़ रही।

भाई-बहन के असीम स्नेह का पर्व भैया दूज जिले भर में परंपराओं के साथ मनाया गया। सुबह से ही पर्व का असर सड़कों पर दिखाई दिया।

आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर कई गुना भीड़ रही। अपनी बहनों के यहां दूरदराज के क्षेत्र में जाने वाले भाई सुबह से ही घर से निकल पड़े।

भाइयों ने बहनों के घर पहुंचकर तिलक कराया। बहनों को उपहार भी भेंट किए। त्योहार के कारण सड़कों पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की भरमार रही।

शहर के सभी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की थी, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं रही। ट्रेनों में पर्व के चलते भारी भीड़ रही। महिला, बच्चे भी पर्व पर अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं, भैया दूज पर बाजार में खील बताशों की जमकर बिक्री हुई। बहनों के यहां लोग खील-बताशे खरीदकर ले जाते हैं। इसी के साथ ही मिठाई की दुकानों और गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही।

बहनों को भाइयों ने दिए उपहार
मीरापुर। भैयादूज के पावन पर्व पर बहनों ने भाइयों के तिलक कर उनके दीर्घ व कुशल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को यथासंभव उपहार देकर बहनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


प्रात: से ही बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका करने के लिए उपवास रखा। पर्व के कारण सड़कों पर भारी यातायात का आवागमन रहा।

बसों में भीड़भाड़ के बीच भाई व बहनें अपने वाहनों से संबंधित स्थानों पर पहुंचे। बाजार में मिठाई, गोले तथा फल आदि की जमकर बिक्री हुई।

कारागार में तिलक करने पहुंची बहनें
मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर भाई को मंगल तिलक करने के लिए जिला कारागार के बाद बहनों की दिनभर कतार रही। जिला कारागार में भैया दूज का पर्व मनाया गया।

सुबह से ही बंदी बैरकों से बाहर निकालकर बहनों की राह देखते नजर आए। मुलाकात के लिए पर्ची बनवाने वाली बहनों की भीड़ सुबह से ही उमड़नी शुरू हो गई।

व्यवस्थाओं के बीच बहनों को जेल के मेन गेट से इंट्री दी गई। जेल में बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को बेहद कम संख्या में पुरुष मुलाकाती पहुंचे। अधिकतर तादाद बहनों की रही।

जेल प्रशासन के मुताबिक त्योहार के लिए पहले ही तैयारियां कर ली गई थी। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया त्योहार पर बहन भाइयों को पूरी सुविधा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें