फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी क्लब ने चैंपियनशिप जीती

Fri, 13 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। चौधरी चरण सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खिताबी जंग हुई।  भोकरहेड़ी कलब ने मोड़ सदरपुर की टीम को सीधे तीन सेट में मात देकर ट्रॉफी कब्जा ली। इस दौरान मैदान पर दर्शकों को हुजूम जुटा रहा। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


कस्बा मोरना के महर्षि शुक्रदेव इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में बेस्ट फाइव सेट के मुकाबले में मोड़ सदरपुर टीम ने 3-2 से खन्ना क्लब को हराया। दूसरे सेमीफाइनल के मैच में भोकरहेड़ी क्लब ने लोहान क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले के दौरान भौकरहेडी क्लब ने अपनी विजयी अभियान जारी रखा। मोड़ सदरपुर की टीम को सीधे मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इस दौरान मैदान पर मौजूद दर्शक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते रहे। मोनू और संदीप ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी और समाजसेवी हरीश राठी ने  विजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगदी और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उप विजेता टीम मोड़ सदरपुर को 75100 रुपये की नगदी और ट्रॉफी दी।  बसेड़ा के मोहम्मद इदरीश को शानदार कॉमेंटेरी के लिए प्रतीक चिह्न दिया। इस दौरान प्रबंधक अनुज सहरावत, राजीव राठी, मुन्ना सहरावत, विशु राणा, शिवांक, शुभम, सौरभ, रजत, प्रशांत, हर्षित, राहुल, इलु, नीरज, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें