फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में शव मिला

Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल में युवक का सड़ा-गला शव मिलने से मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव की तलाशी में बंद मोबाइल व एक डायरी मिली है।
विज्ञापन


शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मिल प्रशासन तथा कर्मचारी यूनियन ने मृतक के शुगर मिल का कर्मचारी होने से इंकार किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शुगर मिल के कुछ कर्मचारियों ने मिल के अंदर बॉयलिंग के पास पानी में एक सड़ा-गला शव देखा। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मिल प्रशासन को दी।

शव मिलने की खबर से मिल प्रशासन मेें हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर उसके कपड़ों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को शव की जेब से बंद मोबाइल व एक डायरी मिली। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मिल प्रशासन व मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि मृतक मिल का कर्मचारी नहीं है और न ही कोई कर्मचारी गायब है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस शव की पहचान के लिए जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें