फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव गंगनहर में दूसरे दिन भी नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का शव गंगनहर में दूसरे दिन भी नहीं मिला
विज्ञापन

रतनपुरी। सठेड़ी गंगनहर में फुलत निवासी महिला का शव ढूंढने में दूसरे दिन भी गोताखोरों की टीम को निराशा हाथ लगी। शनिवार को भी शव बरामद नहीं हो सका। गर्भवती पत्नी की हत्या करके उसके पति ने शव को गंगनहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात गांव फुलत निवासी कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटन ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा पुत्री सुभाष निवासी हबीबपुर सीकरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रात में ही हत्यारोपी कमल ने पत्नी के शव को नेशनल हाईवे पुल से सठेड़ी गंगनहर में फेंक दिया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस द्वारा बिजनौर से चार गोताखोर और बुलाए गए। उन्होंने एक साथ मिलकर शनिवार को पूरा दिन सठेड़ी हाईवे से लेकर सलावा झाल तक महिला के शव की खोजबीन की। हालांकि शनिवार को भी शव बरामद करने में पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। थानाध्यक्ष राजेन्द्र गिरि ने बताया कि उच्चाधिकारियों के माध्यम से एनडीआरएफ के गोताखोरों से संपर्क किया जा रहा है। उधर, शनिवार को भी काफी परिजन शव की तलाश में गंगनहर पर जमे रहे। वहीं कुछ परिजन मेरठ क्षेत्र में सलावा झाल पर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें