फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

जानसठ। गांव तालडा मोड़ पर चोर दो दुकानों में ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय पानीपत-खटीमा राजमार्ग के तालड़ा मोड़ पर मोहम्मद साद की मछली की दुकान है। उसी के बराबर मोहम्मद शकील सैफी वाहनों की नंबर प्लेट व वाहन की साज-सज्जा करने की दुकान करता है। शुक्रवार की रात्रि में चोर दोनों दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान व हजारों रुपयों की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह दुकानदारों को चोरी की घटना का पता चला। दुकानदारों ने अज्ञात में चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें