फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता व भाईचारे का संदेश लेकर अमृतसर रवाना हुआ सिखों का जत्था

विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के लिए रवाना होता सिख समाज का जत्था - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
मानवता व भाईचारे का संदेश लेकर अमृतसर रवाना हुआ जत्था
विज्ञापन

देवबंद। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों के शहीदी पर्व पर 25 सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था मानवता व भाईचारे का संदेश लेकर रविवार को अमृतसर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

चंद्रदीप सिंह ने बताया कि गुरुजी के चार साहिबजादों के शहीदी पर्व पर अमन और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से जत्था विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में अरदास करेगा। बताया कि जत्था गुरुद्वारा साहिब लुधियाना व जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेगा। साथ ही वापसी में जत्था तरनतारण साहिब गुरुद्वारा व गोईंदवाल साहिब गुरुद्वारा साहिब में भी अरदास करेगा। जत्थे में शामिल लोगों ने गुरवाणी का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रिंस बेदी, हर्ष प्रीत सिंह, जीतेश बत्रा, प्रियांशु गुगलानी, मनीष भारती, शोभा सिंह मनचंदा व हर्ष बत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें