फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मियों की बायोमेट्रिक मशीन से होगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिका के हालात सुधारने को डीएम सीबी सिंह के निर्देश पर नोडल नियुक्त किए गए एडीएम प्रशासन ने सख्त कदम उठा दिए हैं। अब पालिका कर्मियों को बॉयोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी देनी होगी। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को दस बजे से पहले पालिका पहुंचना होगा। आबादी के हिसाब से शहर के वार्डों में सफाई कर्मियों का बंटवारा होगा। शहर में लगी लाइटों का भी सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि पालिका में सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में इन निर्णयों से अवगत करा दिया गया है। शहर के समस्त वार्डों में सफाई कर्मचारियों का बंटवारा वार्डों की आबादी के आधार पर होगा। नगर पालिका की सभी गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। 15 डलावघर है और चार जेसीबी है। जेसीबी के लिए इन डलावघरों के चार रूट तय कर दिए गए हैं। नगरपालिका के कर्मचारियों को अब प्रतिदिन दस बजे से पहले पहुंचना होगा और बायोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी देनी होगी।
सभी डलावघरों में सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, इनका एक कंट्रोल रूप पालिका में और दूसरा कोविड कंट्रोल रूम में होगा। प्रत्येक तीन वार्ड में एक अधिकारी प्रशासन की ओर से नियुक्त किया जा रहा है जो सुबह-शाम घूमकर अपनी रिपोर्ट देगा। मुख्य रूप से वह सफाई, लाइट और पानी की व्यवस्था को देखेगा। लाइट ठीक करने की समस्या को देखते हुए एक रोस्टर जारी किया जा रहा है, जिसमें यह पता रहेगा कि लाइट ठीक करने वाले कर्मचारी की ड्यूटी किस वार्ड में किस दिन है। शहर के सभी धार्मिक स्थलों की लाइट को निरंतर चालू रखा जाएगा। इसी के साथ जल्द ही शहर के जिम्मेदार लोगों की एक सिविल सोसायटी का गठन भी किया जाएगा। यह सोसायटी शहर के विकास के लिए क्या हो सकता है इस पर अपने सुझाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें