टोल प्लाजा पर कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत
देवबंद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का लखनऊ जाते समय टोल प्लाजा पर राधा कृष्ण का चित्र व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान शाही ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे किसानों को कृषि कानून के लाभ समझाएं और बताएं कि यह कानून उनके हक में है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा ठाकुर अनिल पुंडीर, सह जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, युवा नेता अवि त्यागी, जिला कार्य समिति सदस्य सोनू सैनी, युवा मोर्चा के वैभव अग्रवाल, वैश्य समाज के संस्थापक गगन मित्तल, निखिल अग्रवाल, अरविंद बंसल, मनीष भारती आदि मौजूद रहे। संवाद