फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की हत्या करने वाले आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : जानसठ पुलिस ने चाचा-भतीजे की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव अहरोड़ा के जंगल में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या करने वाले नामजद हत्यारोपी चौकीदार उसके पुत्र और पत्नी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को अहरोड़ा गांव के जंगल में खेत की मेढ़ पर खड़े पापुलर का पेड़ काटने के विवाद में मारपीट होने पर चौकीदार जगेश दीक्षित उसके पुत्र सोनू ने परिवार के ही शिव शंकर और उसके भतीजे नकुल की लाइसेंसी बंदूक और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चौकीदार जगेश, उसके पुत्र सोनू व पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया था। घायल भारत ने चौकीदार उसके पुत्र तथा पत्नी को नामजद करते हुए छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने नामजद तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
साथियों के साथ पेड़ काटा था
शनिवार सुबह करीब नौ बजे चौकीदार जगेश ने जंगल में स्थित अपने मकान के बराबर में बैठकर अपने अज्ञात छह साथियों के साथ पहले शराब पी थी। इसके बाद जगेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पापुलर का पेड़ काटा था। चाचा व भतीजे की हत्या में उन अज्ञात छह लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब इन अज्ञात लोगों को तलाश कर रही ही। सीओ शकील अहमद का कहना है कि शीघ्र ही अज्ञात लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की एक साथ उठी अर्थी
गांव अहरोड़ा में शनिवार रात में घर के आंगन से चाचा शिव शंकर और भतीजे नकुल की एक साथ अर्थी उठी, तो परिवार में रुदन मच गया। परिवार की महिलाओं और लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। शनिवार रात करीब 11 बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद चाचा व भतीजे का शव घर पहुंचा, तो दोनों शवों को देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई थी। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रात्रि में ही परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में चाचा व भतीजे के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें