खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में फेरी करने के नाम पर घूमने वाला जहर खुरानी गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह किसानों के पशुओं को जहर देकर मार रहा है। इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कई दिन पहले मिंटू निवासी पमनावली की भैंस को जहर देकर मार दिया गया था। जिसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया था। वही कैलावड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ नीटू की दो भैंसों को पायदान बेचने वाले दो लोगों ने जहर देकर मार दिया था। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जिनकी पहचान आरिफ, नफीस निवासी फलावदा के रुप में की गई थी। पुलिस तभी से उनकी तलाश में लगी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर जहर खुरानी गिरोह के एक सदस्य आरिफ पुत्र बाबू कुरैशी निवासी मौहल्ला कुरैशियान कस्बा व थाना फलावदा मेरठ को कैलावड़ा कांटे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 4 पैकेट सल्फास के बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।