फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मरीज ठीक हुए, दस नए बढ़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों समेत दस संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी दस लोग पॉजिटिव मिले है। जिनमें दो बच्चे शामिल है। जबकि बीस मरीज टीक होकर घर लौटे हैं। जिले में एक्टिव केस फिर भी बढ़ कर 160 हो गए है। अब तक 632 केस आ चुके है, जिनमें से 457 मरीज ठीक हो चुके हैं।
एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 310 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिनमें से सात पॉजिटिव मिले, जबकि तीन लोग प्राईवेट लैब से हुई जांच में संक्रमित पाए गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों में शाहपुर में दो, खतौली में दो, कृष्णपुरी में एक, गांधी नगर में एक, केवलपुरी में एक, सरवट में एक, लद्दावाला में एक, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का एक मरीज शामिल है। इनमें अधिकांश को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया जो दो बच्चे पॉजिटिव आए है, उन्हें घर में ही आइसोलेट किया गया है। बाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन का हो रहा विरोध
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग को होम आइसोलेशन में लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। पड़ोसी ही इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाए। घर में रहेगा तो आसपास संक्रमण फैलने की आशंका है। खालापार समेत तीन स्थानों पर ऐसा विरोध देखने को मिला। जिस पर स्वास्थ्य विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि होम आइसोलेट के लिए जांच पड़ताल में समय बहुत लग रहा है, जिससे सभी मरीजों को समय पर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा रहा है। दूसरे पड़ोसी भी विरोध कर रहे थे। जहां पर विरोध हुआ, वहां पुलिस से मदद लेनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें