फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताए सफलता के मूल मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को बताए सफलता के मूल मंत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर छात्र-छात्राओं को विदाई गई। शिक्षकों ने उन्हें आगामी जीवन के लिए सफलता के मूलमंत्र बताए। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इंटर कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विदाई समारोह में कक्षा 11 की छात्राओं ने गीतों एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। संगीत अध्यापिका राखी डबराल तथा अध्यापक मनोज शील ने आदमी जो कहता है आदमी जो सुनता है, गीत गाया। वाणिज्य वर्ग तथा विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कैट वॉक की। निर्णायक विजय कुमार, सुषमा शर्मा एवं अल्पना सेठ रही। अभिषेक कपूर को मिस्टर शारदेन तथा सुहानी चौधरी को मिस शारदेन चुना गया। रनर अप मिस सुहानी गुप्ता रही। प्रधानाचार्या धारा रतन ने कहा कि एक विचार लो और उसको अपने जीवन का सार बना लो। उसी को सोचो और उसी के सपने देखो। शरीर के हर एक भाग को उससे भरने दो और दूसरे अन्य विचारों को अकेला छोड़ दो, यही सफलता का रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें