छात्राओं के यातायात के नियम बताए
मुजफ्फरनगर। यातायात जागरूकता माह के दौरान जानसठ रोड स्थित एसबीएम योगा हेल्थ एंड साइंस कॉलेज में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
टीएसआई वीर अभिमन्यु ने कहा कि इस वर्ष यातायात माह के दौरान जागरूकता अभियान के कुछ कार्यक्रम कम हो पाए हैं, जिसके अनेक कारण रहे हैं, लेकिन यातायात माह में हमें सभी को जागरूक करना है। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित कैसे चले, हेलमेट की आवश्यकता, सीट बेल्ट के बारे में गंभीरता पूर्वक विचार प्रकट किए और बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें, क्योंकि दिमाग बटने से दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। ओवर स्पीड और पैदल चलने के दौरान भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।
यातायात जागरूकता संगोष्ठी में ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि हेलमेट इसलिए जरूरी है। छात्र-छात्राओं से कहा कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करना अपनी आदत बना ले। ट्रैफिक संगोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विश्वदीप गोयल, जिला महासचिव अमित धीमान, पीआरओ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. सुशील के अलावा विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल ने की।