सदर तहसील में अपनी मांगों को लेकर धरना देते ग्राम प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में ग्राम पंचायतों को उनके अधिकार सौंपने और समस्याओं के निदान की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने सदर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया, बाद में एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रांतीय आह्वान पर यह धरना, प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों का कहना था कि वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत 29 विषय एवं अधिकार प्रदेश की ग्राम पंचायतों को पूर्व रूप से मिलने चाहिए।
ज्ञापन में जनता की आवास, शौचालय निर्माण, पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं के भी निदान की मांग की गई। एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया। धरने में संगठन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र बालियान, दानिश, नरपत, मोनू, सुरेंद्र, लियाकत, फुरकान, नवीन राठी भूराहेडी, सत्येद्र आदि प्रधान शामिल रहे। अध्यक्षता सतेंद्र बालियान ने तथा संचालन नवीन राठी ने किया।