फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। मोहल्ला गंज निवासी 17 वर्षीय दीपांशु का शव घर के कमरे की छत में कुुंडे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

दीपांशु के माता-पिता की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। बड़ा भाई बहनों के साथ दिल्ली में रहता है। दीपांशु घर में अकेला रहता था और कस्बे में स्थित परचून की दुकान पर नौकरी करता था। गांव तालड़ा की रहने वाली उसकी मौसी की बेटी जानसठ के स्कूल में पढ़ती है। शनिवार दोपहर को स्कूल से मौसी की बेटी दीपांशु के घर पहुंची तो दरवाजा खोलते ही वह डर गई।
घर के अंदर कमरे में दीपांशु का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।׬
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें