फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजली चोरी में 20 हजार लोगों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिजली चोरी की शिकायतों पर निगम ने 20 हजार उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं के साथ उन मोहल्लों में चेकिंग की जाएगी जहां लाइन लॉस अधिक है।
विज्ञापन

शनिवार को अधीक्षण अभियंता नगर मनोज कुमार यादव ने सर्किल ऑफिस पर अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने बताया कि विभाग बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। कर्मचारियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर 20 हजार संदिग्ध उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। शहर के खालापार, सुजड़ू के कुंगर पट्टी, साकेत, पचेंडा, शाहबुद्दीनपुर आदि मोहल्लों सहित मीरापुर, पुरकाजी और बुढ़ाना के मोहल्ला ज्वाला टाउन में अभियान चलाया जाएगा। एक्सईएन सुनील कुमार, अमित कुमार, देवेन्द्र सिंह, एसडीओ राघेवेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।


ऊर्जा निगम अधिकारियों ने पुरकाजी में छह मीटर बदले। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दो मीटर शंट कर बिजली चोरी की जा रही थी। दोनों मीटर में शंट डिवाइस पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें