फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव बलीपुरा में गांव के बाहर स्थित खेत में बने गड्ढों में भरे बारिश के पानी में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई। शनिवार देर रात उसका शव बरामद किया गया। बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा के बाहर एक खेत है, जिसमें गहरे गड्ढे बने हुए हैँ। बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिनमें गांव के बच्चे नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। शनिवार शाम गांव निवासी तालिब (16) भी कुछ बच्चों के साथ इन गड्ढों में भरे बारिश के पानी में नहाने चला गया। शाम तक भी तालिब के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। एक बच्चे ने तालिब के कपड़े व चप्पलें उक्त खेत में बने गड्ढों के पास देखने की बात कही। इस पर ग्रामीण व परिजन उस खेत में जा पहुंचे और उसके कपड़े बरामद कर लिए, लेकिन तालिब नहीं मिला। इस पर ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका में कुछ गोताखोरों को बुलाकर इन गड्ढों में तालिब की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे तालिब का शव एक गड्ढे से बरामद हो गया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने इस संबंध में किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में रविवार सुबह किशोर के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें