फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के बाद युवक ने लगाई तलाक की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज के बाद युवक ने लगाई तलाक की अर्जी
विज्ञापन

रामराज (मुजफ्फरनगर)। करीब डेढ़ महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाले युवक ने मेरठ कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। जानकारी मिलने पर बिजनौर से आई युवती ने युवक के घर जमकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का परिचय फेसबुक के माध्यम से बिजनौर निवासी एक युवती से हुआ था। करीब आठ माह तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लेते हुए बिना परिजनों को बताए 20 जून को कोर्ट मैरिज कर लिया। इसके बाद दोनों कुछ दिन तक एक साथ रहे, जिसके बाद युवती अपने घर लौट गई। इसके बाद युवक ने युवती से दूरियां बनानी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व उसने मेरठ कोर्ट में युवती से तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी। रविवार को तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने संबंधी नोटिस युवती के घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में युवती रामराज में युवक के घर पहुंची, जहां युवक नहीं मिला। इस पर युवती ने युवक के घर पर जमकर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवती ने युवक पर दहेज मांगने का आरोप लगा डाला। पुलिस ने किसी तरह युवती को समझा-बुझाकर शांत करते हुए कोर्ट में तलाक का मामला विचाराधीन होने की बात कहते हुए पीड़िता को वापस बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें