भोपा। नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ ही किशोरी को दूसरे प्रदेश ले जाने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को भी तलाश लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ हैं।
एक व्यक्ति ने थाने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को उसके परिवार के लोग किसी कार्य से घर से बाहर थे। उसकी पुत्रवधु छत पर खाना बनाने का कार्य कर रही थी। इसी बीच उसकी नाबालिग पुत्री गायब हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में आया कि नाबालिग को दूसरे समुदाय का युवक भोपा निवासी रुहान ले गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर भोपा बाईपास से आरोपी को पकड़ कर नाबालिग को तलाश लिया। आरोपी युवक नाबालिग को दूसरे प्रदेश में ले जाने के प्रयास में था।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नाबालिग का अपहरण कर ले जाने, दुष्कर्म, पोक्सो व धोखे से शादी की साजिश रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है।