चौधरी छोटूराम कालेज में शिविर में प्रतिभाग करते एनसीसी कैडटस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय रोवर रेंजर कैंप का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने सरस्वती वंदना, प्रार्थना व झंडा गीत के साथ किया।
प्राचार्य ने झंडारोहण के पश्चात विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मनिर्भर, राष्ट्र प्रेम तथा राष्ट्रहित का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज हित में रचनात्मक कार्यों में सहभागिता बढ़ाने तथा सामूहिकता की भावना से कार्य करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने की अपील की। संचालन रोवर लीडर डॉ. हरिओम शर्मा तथा रोवर लीडर डॉ. दुष्यंत कुमार ने किया। डीओसी भारत भूषण अरोड़ा, रेनू गर्ग तथा प्रभा द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं।
प्राचार्य तथा डॉ. एके सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को एक अच्छे कैंप के लिए शुभकामनाएं दी गई। कैंप को सफल बनाने में डॉ. एसके सिंह, भूपेंद्र, डॉ. आईडी शर्मा, सुधीर कुमार, गौरव जैन, लोकेश, देवी शरण का मुख्य योगदान रहा।