मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में मिस फ्रेशर और मिस जेकेपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले राउंड में प्रतिभागियों द्वारा कैट वॉक किया गया। दूसरे राउंड में बौद्धिक क्षमता का आंकलन कर निर्णायक मंडल ने इल्मा नाज को मिस फ्रेशर और सना को मिस जेकेपी घोषित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। हम आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होते हैं। प्रतियोगिता में 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मिस जेकेपी बीएससी तृतीय वर्ष की सना चुनी गई। मिस फ्रेशर बीए प्रथम वर्ष की इल्मा नाज चुनी गई। निर्णायक मंडल में डॉ नीना अग्रवाल, कल्पना और डॉ निशा गुप्ता रही। डॉ आभा सैनी, नीता भटनागर, डॉ गीता शर्मा, डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ पारूल जैन, डॉ मनीषा अग्रवाल, रीतू मित्तल, डॉ मंजूषा, डॉ वंदना वर्मा, डॉ सोनाली सिंह, प्रतिमा शर्मा, अमरदीप, दुष्यंत, बीना मित्तल, खुशनब, मोनिका, शिवानी, अर्शी, निधि, लवणिका, अनम, पूजा आदि का सहयोग रहा।
जैन कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में कैटवाक करती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में कैटवाक करती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में कैटवाक करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में कैटवाक करती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर पार्टी में मौजूद छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैन कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में कैटवाक करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR