फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उद्योगों पर कर निर्धारण को लेकर बेनतीजा रही वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नव विस्तारित क्षेत्र में आ रहे उद्योगों पर पालिका की ओर से व्यवसायिक भवनों पर लगाए गए गृहकर को लेकर वार्ता बेनतीजा रही। सहायक उपायुक्त उद्योग की मौजूदगी में उद्यमियों और पालिका अधिकारियों के बीच वार्ता कराई गई लेकिन दोनों पक्ष अपनी ही बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शहर के विस्तारीकरण के साथ ही 11 गांव पालिका क्षेत्र में आ गए थे, जिनमें सुजड़ू सहित कई गांव ऐसे जहां औद्योगिक आस्थान संचालित हो रहे हैं। नगर पालिका इन क्षेत्रों में सड़क और पेयजल आदि की सुविधा मुहैया करा रही है, जिसके चलते पालिका कर निर्धारण विभाग की ओर से उक्त क्षेत्र के करीब 100 उद्यमियों को पत्र लिखकर भवन संबंधी सूचनाएं मांगी थी लेकिन उद्यमियों की ओर से पालिका को सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।
उद्योग बंधु की बैठक में फेडरेशन ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों ने पालिका कर निर्धारण विभाग की ओर से भेजे जा रहे नोटिस पर नाराजगी जाहिर की थी। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने उद्यमियों और पालिका ईओ के बीच वार्ता कराने की बात कही थी। मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र स्थित उपायुक्त कार्यालय में उद्यमियों और पालिका कर निर्धारण अधिकारी पारुल यादव के मध्य वार्ता हुई। सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि उद्यमी कर निर्धारण का विरोध कर रहे हैं जबकि पालिका अधिकारियों को यह बताना होगा कि किस नियम के अंतर्गत गृह कर लगाया जा रहा है। फिलहाल वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें