फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबीज ने ही ली मासूम की जान

Sat, 09 Dec 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में दस माह की बच्ची शबनूर को बुरी नजर से बचाने के लिए पहनाया गया ताबीज ही उसकी मौत की वजह बन गया। मौत का कारण बन गया। बच्ची चारपाई से नीचे गिर गई, इस दौरान गले में पड़ा ताबीज चारपाई के पाये में फंस गया और दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम बच्ची को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए- खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव बलीपुरा निवासी पप्पू पुत्र बाबू कपडे़ की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इसी काम के सिलसिले में पप्पू हरियाणा क्षेत्र में गया था। उसकी पत्नी अपनी दस माह की बच्ची शबनूर को मकान की छत पर पड़ी चारपाई पर लेटाकर किसी कार्य से नीचे आ गई। कामकाज पूरा करने के बाद वह बच्ची को देखने के लिए फिर छत पर पहुंची। बच्ची चारपाई से नीचे लटकी थी और उसके गले में पड़ा ताबीज चारपाई के एक पाये उलझकर फंदा बनकर उसक ा दम घोट गया। बच्ची को मरा देख महिला ने शोर मचाया। इस पर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। परिवार के सदस्य बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्ची का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। बची की मौत से उसकी मां सदमे में आ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बलीपुरा में बच्ची के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना के संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई। बच्ची के दादा शाहबुद्दीन ने कहा कि इस मनहूस दिन देखने को क्यों विवश होना पड़ा। आखिर मेरी बच्ची को किसकी नजर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें