पुरकाजी ब्लाक कार्यालय सभागार में शपथ लेती ब्लाक प्रमुख मालती रानी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। ब्लॉक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय में और बाहर सीओ सदर हेमंत कुमार आरआरएफ व भारी पुलिस फोर्स और एलआईयू कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। एसडीएम अशोक कुमार ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मालती रानी को शपथ ग्रहण कराई। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम में मौजूद 33 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उसके उपरांत एक औपचारिक प्रथम बैठक आयोजित की गई जिसमें ब्लॉक प्रमुख मालती रानी ने कहा कि सभी बीडीसी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र में निष्पक्ष तरीके से विकास कार्य कराया जाएगा। इस दौरान बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत शिवकुमार, सुनील त्यागी के अलावा भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, पंकज त्यागी, नवीन त्यागी फलोदा , वीरेंद्र सिंह, हरिराम सक्सेना, डॉ ओपी गौतम, विनोद त्यागी, जसवंत त्यागी, प्रधान नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कार्यालय में पहुंचे 40 विपक्षी बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधलेबाजी का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी करते हुए पद की शपथ लेने से इंकार कर कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान बीडीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशि त्यागी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रशासन द्वारा धांधलेबाजी कर हमारी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी मंजू रानी को चुनाव हरवाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। जबकि उनके पक्ष में 44 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया था। मगर प्रशासन द्वारा धांधलेबाजी कर 33 बीडीसी सदस्यों वाली प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। सभी 44 बीडीसी सदस्य आज भी हमारे साथ हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। एक साल बाद अविश्वाश प्रस्ताव लाया जाएगा। हंगामे के बाद कुछ लोगों के समझाने पर विपक्षी सभी बीडीसी सदस्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्हें बाद में अलग से ब्लॉक प्रमुख मालती रानी द्वारा शपथ दिलाई गई। इस दौरान मंजू रानी, निशि त्यागी, राजेंद्र पांचली, सरला, दयावती, नूरजहां, सीमा, संजना, नसीमा, मीना, माला रानी, बबली, राकेशा, उषा, किरण, बबली रानी, सविता, गुरनाम, अब्दुल कलाम, अरशद, राम किशन, आबिद, विकास आदि करीब 40 बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।