फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति सेना ने लगाया स्कूलों पर शोषण का आरोप

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना के कार्यालय पर बैठक करते पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
क्रांति सेना ने लगाया स्कूलों पर शोषण का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाया है।
क्रांति सेना कार्यालय पर बैठक में पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की लूट अभिभावकों पर कहर ढा रही है, वहीं संघ द्वारा संचालित स्कूलों में भी अभिभावकों पर पूरी फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल का प्रबंधन तंत्र बिना फीस जमा कराए रिजल्ट एवं टीसी देने से साफ इंकार कर रहा है। एक ही परिवार के चार बच्चों में से एक की फीस माफ होने के सरकार के नियमों के बावजूद सभी बच्चों की पूरी फीस वसूल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का कोई डर इन स्कूलों को नहीं रह गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने 26 जुलाई को केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में धरना प्रदर्शन की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, व्यापार सेना जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, आलोक अग्रवाल, गौरव गर्ग, सचिन प्रजापति, प्रवीण शर्मा, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें