स्वाति और संजीव बने एथलेटिक चैंपियन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक मीट का शनिवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग में बीपीएड के संजीव कुमार तथा महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की स्वाति को एथलेटिक चैंपियन घोषित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी अभिलाष तथा महिला खिलाड़ी स्वाति को चुना गया। इन्हें 2100-2100 का नकद पुरस्कार दिया गया। शूटिंग खिलाड़ी हिमांशी कश्यप एवं एथलीट जयवीर सिंह को भी मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक अखिलेश दत्त ने नकद पुरस्कार दिया। 500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में संजीव कुमार, मनीष कुमार एवं संदीप, तस्तरी फेंक में सागर कुमार, प्रशांत एवं शुभम कुमार, महिला वर्ग में गरिमा मलिक, मोनिका रानी एवं सृष्टि चंदेल, भाला फेंक महिला वर्ग में गरिमा मलिक, हिमांशी सैनी एवं ललिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। रिले रेस में निशा, राखी, काजल शर्मा, साक्षी, शिवानी, पूजा, साजिया, स्वाति, शलिनी, प्रियंका एवं प्रिया ने प्रथम स्थान पाया। 100 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में प्रशांत तोमर, संजीव कुमार तथा मोनू, महिला वर्ग में स्वाति, आयशा प्रवीण एवं शालिनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में डा. निशा अग्रवाल, डा. अजयपाल सिंह, डा. विशंभर पांडेय, डा. अशोक त्रिपाठी, डा. अरुणिमा रानी, डा. शेखर, डा. एसएन सिंह, डा. कुलदीप मलिक, आदि मौजूद रहे।