फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में आयुष और कैरम में मुस्कान जीती

विज्ञापन
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता ’ कैरम खेलते प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैडमिंटन में आयुष और कैरम में मुस्कान जीती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रहे खेल सप्ताह-2020 के दूसरे दिन की बैडमिंटन पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला आयुष खाटियान ने अनुज कुमार को हराकर अपने नाम किया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में मुस्कान ने भव्या को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बैंडमिंटन पुरुष वर्ग के 36 मुकाबले खेले गए। खिताबी मुकाबला बीपीईएस के आयुष खाटियान एवं बीपीएड के अनुज कुमार के बीच हुआ। आयुष ने 2-1 से जीत दर्ज की। क्रिकेट मुकाबलों में बीबीए, एलएलबी, बीटेक और बीआर्क की टीमें विजेता रही। प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित होता है, जो उनके व्यक्तित्व को निखारने का काम करता है। श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा. गिरेंद्र गौतम, निदेशक डा. पंकज गर्ग, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, अमरदीप, संदीप, अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें