फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये परदा हटा दो गीत पर खूब थिरके कदम

विज्ञापन
गांव बेहड़ा सादात के गर्ल्स डिग्री कालेज में नए साल के स्वागत कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ये परदा हटा दो गीत पर खूब थिरके कदम
विज्ञापन

ककरौली। स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज बेहड़ा सादात में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डा. हरपाल पंवार ने कहा कि उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुलिस्ता, मानसी ने ये परदा हटा दो गीत पर शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन

इस कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी जयवीर सिंह ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। अंजलि, मनु, रचना, इकरा आदि ने स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर अतिथियों को पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर गुलिस्ता और मानसी ने-क्यूं मेरे आगे पीछे डोलते हो गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। शाक्षी, इकरा, पूजा, अनुराधा, अंजलि, मनू, गुड़िया, मोनिका आदि ने आज का युग नाटक का मंचन किया। रचना ने गुरु का गीत, रेशमा ने मेरी सास के पांच पुत्तर पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरी। हिमांशी ने चंद्रावल फिल्म के गीत पर सुंदर डांस कर समा बांधा। गुड़िय़ा रानी ने गज भर पानी न चाली, स्वाति मलिक ने निकले करंट निकले वंरट और सोफिया ने छम्मा-छम्मा के गीत पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्या मधु देवी, समैया, सुमन, रिंकू, सोनिया, पवन, नितिन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान छात्राओं ने बेहतरीन चुटकुले सुनाकर सबको जमकर गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें