जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मीरापुर क्षेत्र के गांव जीवनपुरी निवासी देवेंद्र (40) पुत्र मामचंद मंसूरपुर क्षेत्र में बेगराजपुर में स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। देवेंद्र प्रतिदिन सुबह घर से अपनी कार से फैक्टरी जाता था। सोमवार देर शाम को देवेंद्र फैक्टरी से ड्यूटी करके वापस अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 6.30 बजे पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और कार देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार के अंदर से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।