फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड सरेंडर करें नहीं तो घर पर चस्पा होगी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। गरीबों का हक मारने वाले अपात्र कार्ड धारकों को प्रशासन ने राशन कार्ड सरेंडर करने का एक और मौका दिया है। इसके लिए प्रशासन ने अंतिम तिथि 20 मई रखी है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी कराई गई है। चेतावनी दी गई है कि तय अवधि में कार्ड सरेंडर नहीं किए गए तो अपात्र कार्डधारकों के घरों पर नोटिस चस्पा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। प्रशासन की चेतावनी के बाद सैकड़ों की संख्या में अपात्र कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कराए हैं। प्रशासन ऐसे उपभोक्ताओं के साथ सख्ती से निपट रहा है जो आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद भी गरीबों के हकों पर डाका डाल रहे हैं। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि अपात्र कार्डधारकों को राशन कार्ड सरेंडर कराने के लिए 20 मई तक का समय दिया गया है, साथ ही ग्रामीण इलाकों में मुनादी भी कराई गई है। अभी तक 600 से अधिक लोगों ने कार्ड सरेंडर कराए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि में राशन कार्ड सरेंडर नहीं कराए जाते तो अपात्र लोगों को चिह्नित कराकर उसके घरों पर नोटिस चस्पा कराए जाएंगे, साथ ही उन लोगों से पूर्व में लिए गए राशन की रकम की वसूली और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अपात्र राशन कार्ड धारकों से कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द कार्ड सरेंडर कराए जाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें