फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हर हाल में अमन व शांति बनाये रखें: डीएम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में शांति व्यवस्था की बैठक लेते डीएम एव एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में हर हाल में अमन-चैन बनाए रखें: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या प्रकरण पर आने वाले निर्णय को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी वर्गों के जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक समाज के हित के लिए आयोजित की गई है। जिले में अमन और शांति के लिए सभी सहयोग करें।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण पर आने वाले निर्णय को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या कहीं पर भी न आने पाए। सभी वर्ग के लोग प्रत्येक दशा में अमन व शांति बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना पाए जाने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसी भी दिन आ सकता है। जो भी निर्णय आए उसका तहे दिल से स्वागत किया जाए। मामला बेहद संवेदनशील है। आपसी भाईचारे एवं सौहार्द से जुड़ा मामला है। जनपद मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक सौहार्द का अच्छा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन या समूह कोई ऐसी बात नहीं करेगा, जिससे कि सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। खुराफाती तत्व व असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर है। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील समय है। फैसले को हृदय से स्वीकार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस फैसले के संबंध में कोई मेसेज, ट्वीट या वीडियो न डाली जाए, जिससे कि समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़े। एसएसपी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय को लेकर गलत मेसेज डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया के अलावा छोटे से छोटे ग्रुपों पर भी निगरानी रखी जा रही है। निर्णय आने पर चौराहों पर जश्न नहीं मनाया जाएगा न ही कोई विजय जुलूस निकाला जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी के पक्ष में आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर नहीं लगाएगा। सभी वर्गों के लोग उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से आह्वान किया कि जनपद में किसी भी दशा में सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़ने पाए। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सहित शहर काजी जहीर आलम, मुफ्ती जुल्फीकार, अधिवक्ता असद जमा, गौहर सिद्दीकी, मौलाना नजर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें