फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वॉइजनिंग से बिगड़ी परिवार की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
विषाक्त भोजन से एक परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव बामनहेड़ी में एक परिवार विषाक्त भोजन का शिकार हो गया। रात को खाना खाकर सोए परिवार के सदस्यों को सोमवार सुबह नींद से जागने के बाद उल्टियां व चक्कर आने लगे। सभी पांच परिजनों को हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी निवासी मेनपाल (44), पत्नी पूनम (42), पुत्र अभिषेक (19), अतुल (18) व अंशुल (17) रविवार रात एक साथ भोजन किया और सो गए। सोमवार सुबह परिवार के सभी सदस्य नींद से जागे तो उन्हें उल्टियां के साथ ही चक्कर भी आने लगे। आसपास के लोगों ने तत्काल सभी लोगों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनमें विषाक्त भोजन के लक्षण पाए गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि संभवत: परिवार के सभी सदस्यों के खाने में कोई विषाक्त जीव गिर गया, जिसका किसी ने ध्यान नहीं दिया। विषाक्त भोजन खाने से ही उनकी हालत बिगड़ी है। उपचार के बाद अब पूरे परिवार की हालत में काफी सुधार है और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें