फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर के आगे धूप भी बेअसर, ठिठुरन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिन में धूप निकलने के बाद अचानक छाए बादल से सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात और सुबह-शाम में ठंड लगातार बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

चार दिन से धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर चलने के कारण आम आदमी को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। रविवार सुबह धूप तो निकली, लेकिन दोपहर बाद आकाश में बादल छा गए। जिससे मौसम में एकदम बदलाव आ गया। दिन भर चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाए रखा।
न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम ढलते ही सर्दी अत्यधिक बढ़ रही है। हालत यह है कि सात बजे के बाद सड़के खाली होनी लगी है और बाजार बंद हो रहे हैं। रात में सर्दी बढ़ जाने से लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह को दस बजे तक यही स्थिति है। सर्दी अधिक होने के कारण बाजार यहां 11 बजे तक ही खुल पा रहे हैं। सर्दी में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आम जनमानस दस बजे के बाद ही आवागमन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें