फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सुबह निकली धूप, दोपहर में हुई तेज बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो दिन लगातार बारिश के बाद तीसरे दिन सुबह के समय आकाश साफ नजर आया। दिन में दस बजे के बाद अचानक आकाश में बादल दिखाई देने लगे। दोपहर में आकाश में अचानक अंधेरा छाया और बारिश की फुहार पड़ने लगी। मौसम में अचानक बदलाव आ गया।
विज्ञापन

दिनभर आकाश में बादल छाए रहने से आम जनता को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बाजारों में बारिश नहीं होने से अच्छी भीड़ रही। मौसम में आए बदलाव के चलते न्यूनतम मौसम 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान यहां 19.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दो दिन हुई वर्षा के कारण आम जनता को उन गलियों और मोहल्लों से निकलना मुश्किल हो गया, जिनमें जल निगम के कार्य चल रहे हैं। इन गलियों में कीचड़ की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें