मुजफ्फरनगर में फिर धरने पर बैठीं सुनीता मलिक।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भाजपा से निष्कासित सुनीता मलिक ने जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के खिलाफ भाजपा कार्यालय के बाहर फिर से धरना शुरू कर दिया है। सुनीता मलिक का कहना है कि जब तक उन्हें कारण नहीं बताया जाएगा, वह धरने से नहीं हटेंगी।
शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष अन्य महिलाओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे धरना शुरू किया और अभी तक धरने पर बैठी हैं। मलिक ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें बेवजह पार्टी से हटाया है। लगातार 15 साल भाजपा के लिए संघर्ष किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को दो और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को तीन चुनाव लड़ाए। मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा के मतदाताओं की मदद की, लेकिन जिलाध्यक्ष ने बिना वजह आरोप लगाकर उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया है। वह न्याय मिलने तक धरने से नहीं हटेंगी।