फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मारकर सुसाइड: किशोरी से 10 साल बड़ा था प्रिंस, पहले ही ठान लिया था, साथ जी नहीं सके तो मर जाएंगे

Fri, 26 Sep 2025 12:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: प्रिंस के पास पहले से ही तमंचा मौजूद था। छत पर पड़े दोनों के शवों के सिर पर गोली लगी थी। संभवत: प्रिंस ने किशोरी के सामने खड़े होकर उसकी कनपटी पर गोली मारी, उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 
विज्ञापन
खुद को गाेली मारकर आत्महत्या करने वाला प्रेमी प्रिंस का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम कहानी का अंत इतना त्रासदीपूर्ण होगा, किसी ने सोचा न था। युवक किशोरी से 10 साल बड़ा था। दोनों ने साथ जीने की कसम खाई थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें साथ मरने का फैसला लेना पड़ा। साथ में तमंचे का होना यह बताता है कि शायद दोनों ने पहले से ही यह तय कर लिया था कि अगर जमाने ने साथ जीने नहीं दिया तो साथ में मर जाएंगे।
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर और डिबाई पुलिस छत पर स्थित घटनास्थल पर पहुंची तो वहां किशोरी का शव पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली का घाव था। उसके बिल्कुल सामने प्रिंस का शव था। सिर की दाईं ओर से निकली गोली ने उसकी जान ली थी। किशोरी के सिर पर बाईं ओर से गोली मारी गई थी। 
 

आशंका जताई जा रही है कि प्रिंस ने उसके सामने खड़े होकर अपने सीधे हाथ से किशोरी की बाईं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी। प्रिंस का शव देखने के बाद लग रहा है कि उसने अपने दाहिने हाथ से दाईं कनपटी पर गोली चलाई होगी। दोनों के शव आमने सामने पड़े हुए थे। दोनों के शव के बीच करीब डेढ़ से दो फीट का अंतर था। 
वहां मौजूद लोग आपस में बात कर रहे थे किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए दोनों पहले से ही सारी तैयारी करके चले थे। 315 बोर का तमंचा उनके पास होना इस योजना को दर्शा रहा है। 
 

तेजलहेड़ा में तनाव, किशोरी का अंतिम संस्काऱ
छपार क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव से किशोरी 19 सितंबर की रात को अपने प्रेमी प्रिंस के साथ चली गई थी। पुलिस और परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। डिबाई में मौत के बाद परिजन पहुंचे और शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अलग-अलग जाति से होने के कारण तनाव बना हुआ है। सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
 
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने 20 सितंबर को तीन आरोपियों के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी प्रिंस उर्फ बिन्नी तेजलहेड़ा गांव में अपने मामा के घर रहता था। कई झगड़ों में उसका नाम शामिल रहा था। आरोपी के साथी राहुल और अक्षय के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए थे।
बृहस्पतिवार सुबह जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस बुलंदशहर के डिबाई पहुंचे थे। कमरे का गेट खुलवाने की कोशिश की तो दोनों छत पर चढ़ गए। भागने का कोई रास्ता नहीं देखकर प्रिंस ने तमंचे से पहले किशोरी के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ सदर गांव में रहे और किशोरी के परिजनों व पड़ोसियों से बातचीत की। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें