किशोरी और आरोपी अलग-अलग जाति से होने के गांव में तनाव बना हुआ है। गुरुवार सुबह जानकारी मिलने के बाद परिजन और पुलिस बुलंदशहर के डिबाई पहुंचे थे। कमरे का गेट खुलवाने कोशिश की तो दोनों छत पर चढ़ गए। भागने का कोई रास्ता नहीं देखकर प्रिंस ने तमंचे से पहले किशोरी के सिर में गोली मारी और फिर खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ सदर गांव में रहे और किशोरी के परिजनों व पड़ोसियों से बातचीत की। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एहतियात के लिए पुलिसबल तैनात
तेजलहेड़ा गांव में एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात किया गया है। गांव में पहले भी झगड़े को लेकर जातीय तनाव बन गया था। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मामले को सुलझाया था। उधर, पुलिस ने अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है।