फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेल के नाम रहा बसेड़ा दंगल का पहला दिन

विज्ञापन
बसेडा में आयोजित दंगल में सुहेल व मुकुल के बीच मुकाबला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सुहेल के नाम रहा बसेड़ा दंगल का पहला दिन
विज्ञापन

छपार। गांव बसेड़ा में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय दंगल का सोमवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन गांव सुजडू के सुहेल ने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर दबदबा कायम किया।
क्षेत्र के गांव बसेड़ा में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार से चार दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ विक्रांत देशवाल ने किया। दंगल में जनपद के साथ ही आसपास जिलों से भी बड़ी संख्या में पहलवान शामिल हुए। सोमवार को पहले दिन गांव सुजड़ू के सुहेल ने प्रतिद्वंद्वी गांव बसेड़ा के पहलवान मुकुल को मात देकर अपना दबदबा कायम किया। वहीं, एक अन्य कुश्ती में जनपद मुरादाबाद के पहलवान बाबर ने गांव जसाला के प्रताप को हराया। दंगल कमेटी के अध्यक्ष नाहर सिंह, तिलकराम, पूर्व प्रधान धर्मबीर, समेरचंद, पालूराम, मीरहसन, चरणसिंह और रामकिशन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसेड़ा में शुरू हुआ सात दिवसीय रासेयो शिविर
छपार। क्षेत्र के गांव बसेड़ा स्थित जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में सोमवार से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। रासेयो शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य प्रभात कुमार, समिति प्रबंधक जोरावर सिंह व अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम अधिकारी जोगेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा योजना के सिद्धांत, योगदान व राष्ट्र की उन्नति में इनके महत्व से अवगत कराया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। शिक्षक संदीप कुमार, गौरव गंगवार, अजय कुमार, विपिन त्यागी व डोली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें