फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों को मिली चॉकलेट और टॉफी

विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में बच्चों को सेनिटाइज करते शिक्षिका। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को मिली चॉकलेट और टॉफी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देेहात में परिषदीय स्कूलों में भी पहले दिन आए बच्चों का शिक्षकों ने स्वागत किया। एक साल बाद विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप चॉकलेट, टॉफी, गुब्बारे दिए गए। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन किया गया। बच्चे मास्क पहने कर स्कूल आए, तो स्टाफ ने गेट पर उन्हें सैनिटाइज किया। विद्यार्थियों के स्वागत में स्कूल और कक्षाओं को भव्य रूप से सजाया गया था। हालांकि पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही।
खतौली। कस्बे में केके पब्लिक स्कूल, एमएलएम, कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल, गोल्डन हार्ट एकेडमी, मेपल्स, शिशु शिक्षा निकेतन, मॉर्डन पब्लिक स्कूल सहित सभी परिषदीय स्कूल खोले गए। कक्षा एक और पांच के विद्यार्थियों की कक्षा का संचालन हुआ। कक्षों को गुब्बारों से सजाया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। सभी अध्यापकों ने बच्चों का स्वागत किया गया। बच्चों ने अपनी पढाई का शुभारम्भ कविता, कहानियों से शुरू किया।
विज्ञापन

भोपा। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में स्टाफ ने विद्यालयों को भव्य रूप से सजाया। एक साल बाद आए बच्चों को सैनिटाइज कर उनका स्वागत किया। बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट आदि वितरित किया गया। प्रधानाचार्या अंजू चौधरी, पूनम रानी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं। रहकड़ा के सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में भी स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। स्कूल को गुब्बारे आदि से सजाया गया।
सुबह नाश्ते में बच्चों को चाय और पकौड़ी
शाहपुर। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महबूब अली ने बताया कि पहले दिन कक्षा एक में 12 व कक्षा पांच में 30 बच्चे आए। सुबह नाश्ते में बच्चों को चाय व पकौड़ी दिए जाने के साथ दोपहर के भोजन में पूरी, आलू की सब्जी व हलवा दिया गया। फल भी वितरित किए गए। कक्षा एक की छात्रा अलिशबा और शोभित के अलावा कक्षा पांच की छात्रा अलीशा व मोहित ने बताया कि स्कूल खुलने की उन्हें बहुत खुशी है।
विज्ञापन

मास्क लगाकर आए बच्चे
छपार। गांव महरायपुर के प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार ही स्कूल खुले है। सोमवार को 35 बच्चे आए हैं। जयभगवानपुर में स्कूल बच्चे मास्क लगाकर आए। कमरों को भी सैनिटाइज किया गया। छपार प्राइमरी स्कूल नंबर एक के प्रधानाध्यापक मोतीलाल ने बताया कि 30 बच्चे पहले दिन आए। शिक्षक रविंद्र कुमार, नीतू त्यागी, मधुलिका त्यागी, दीपक कुमार, योगिता त्यागी, सुधीर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें