फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुराने व गैर व्यवसायिक वाहनों में नहीं होगी गन्ने की ढुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चीनी मिल शुरू होने से पहले परिवहन विभाग ने चीनी मिलों में गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉले व ट्रकों के बारे में डाटा जुटाने के साथ ही उनकी हालत में बारे में जानकारी करना शुरू कर दिया। पुराने व गैर व्यवसायिक वाहनों में चीनी मिल में गन्ने की ढुलाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


चीनी मिलों में पुराने हो चले वाहनों से गन्ने की ढुलाई का कार्य किया जाना किसी से छिपा नही है। ऐसे वाहनों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। चीनी मिल कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। इसी के मद्देनजर परिवहन विभाग ने चीनी मिलों में लगाए गए वाहनों के बारे में जानकारी जुटाना अभी से शुरू कर दिया है। एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि चीनी मिल में केंद्र से मिल तक गन्ने की ढुलाई गैर व्यवसायिक वाहन में नहीं होगी। मानक के अनुसार गन्ना लादा जाएगा। ओवर हाइट गन्ना नहीं होगा। मानक पूरे न होने व हादसे होने पर चीनी मिल संचालक जिम्मेदार होंगे। चीनी मिल संचालकोंं को इस बारे में पत्र भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साल माह अक्तूबर से इस साल मार्च तक 33 ट्रकों का चालान कर पौने नौ लाख का जुर्माना वसूल किया गया था। इस बार भी मिल शुरू होते ही अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें