फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिवार परामर्श केंद्र ने 11 दंपती में कराया समझौता

विज्ञापन
पुलिस लाइन में परामर्श केंद्र के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दंपति फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र ने 11 दंपती में समझौता करा दिया। इस अवसर पर पति-पत्नी ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल भेंट कर आपसी विश्वास एवं वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाने तथा शांतिपूर्वक गृहस्थ जीवन चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र कार्य कर रहा है। परामर्श सत्र के दौरान विवाहित दंपती के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों पर गहन चर्चा एवं काउंसलिंग की जाती है। बुधवार को परामर्श केंद्र की टीम व काउंसलरों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना। लगातार परामर्श एवं आपसी विश्वास स्थापित करने के प्रयास के चलते 11 दंपती में समझौता हो गया। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि जनपद पुलिस के चलाए जा रहे ऐसे प्रयासों से समाज में यह संदेश जा रहा है कि छोटी-छोटी गलतफहमियों को संवाद एवं परामर्श से सुलझाया जा सकता है, जिससे पारिवारिक बंधन और अधिक मजबूत होते हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परामर्श केंद्र की टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें